Fastest century in one day world cups

हेडन को मैक्सवेल ने पछाड़ा, जड़ा सबसे तेज शतक

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पूल बी मुकाबले में तूफानी अंदाज में वनडे करियर का पहला शतक जड़ा लेकिन वे केविन ओ ब्रॉयन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

ग्लेन मैक्सवेल ने 51 गेंद में शतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैथ्यू हेडन ने 66 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी। हालाकि वर्ल्ड कप 2015 में ही एबीडिविलियर्स ने 52 गेंदों में शतक जड़ा था।



मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ 53 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली जिमसे 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

आइए वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले क्रिकेटरों पर डालते हैं नजरः 

*केविन ओ ब्रॉयन (ऑयरलैंड) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में 50 गेंद में शतक जड़ा

*ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) ने श्रीलंका के खिलाफ 2015 में 51 गेंद में शतक जड़ा

*एबी डिविलियर्स (द. अफ्रीका) ने 52 गेंद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में शतक जड़ा।

* मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में 66 गेंदों में शतक जड़ा।

*जॉन डेविसन (कनाडा) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2003 में 67 गेंद में शतक जड़ा।

Popular posts from this blog

Most Beautiful Women in Sports