ट्रैफिक पुलिस ने धोनी पर लगाया जुर्माना

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से रांची की ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया है। दरअसल, धोनी पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में यह जुर्माना लगाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 6 अप्रैल को रांची की सड़कों पर बाइक लेकर निकले थे।


वे रांची की सड़कों को बगैर सुरक्षा घेरे के 3 घंटों तक रांची की सड़कों पर घूमते रहे। उस वक्त उनके बाइक पर ट्रैफिक नियमों के अनुरुप नंबर प्लेट नहीं था।

जब तक ट्रैफिक पुलिस जुर्माने का चालाना उन्हें थमाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वे रांची से बाहर जा चुके थे।  ऐसे में धोनी के रिश्तेदार को बुलाया गया और उनके हाथों में जुर्माना थमाया गया। बाद उनके रिश्तेदारों ने जुर्माना राशि अदा भी कर दी।





Popular posts from this blog

Most Beautiful Women in Sports