Posts

Image
टीम इंडिया को मिला धोनी-कोहली का विकल्प, मिल रही सराहना! भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा? यह सवाल हमेशा से इंडियन फैंस के मन में उभरता रहता है, लेकिन अब दिग्गज क्रिकेटरों ने इस सवाल की गुत्थी भी सुलझा ली है। भारतीय दिग्गज क्रिकेटर धोनी के वनडे से संन्यास के बाद विराट कोहली को इसके लिए सबसे उपयुक्त उत्तराधिकारी के तौर पर और वहीं कोहली की गैरमौजूदगी में इस जिम्मेदारी के काबिल रोहित शर्मा को पाते हैं। दरअसल, टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगा चुके स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा के खेल में दिन-ब-दिन निखारा आता जा रहा है। इसकी बानगी आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की अगुआई करने के दौरान भी दिखी। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर टीम इंडिया के लिए इसे बहुत ही शुभ संकेत मान रहे है। दिग्गजों का मानना है कि मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में दो बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। हालाकि इसके लिए उन्हें धोनी और विराट कोहली की अनुपस्थिति का इंतजार क