Posts

Showing posts from August, 2017

झझारिया और सरदार सिंह को खेल रत्न

Image
भारतीय पैरालम्पिक एथलीट देवेंद्र झझारिया और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को खेल रत्न से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 17 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कारो के लिए नामो का चयन गुरुवार को चयन समिति की बैठक में लिया गया। वहीं अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 17 खिलाड़ियों में थंगावेलु, पुजारा और हरमनप्रीत के अलावा वी.जे. सुरेखा (तीरंदाज), खुशबीर कौर (एथलेटिक्स), अरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल), लैशराम देवेंद्रो सिंह (मुक्केबाजी), बिंबा देवी (फुटबाल), एस.एस.पी चौरसिया (गोल्फ), एस.वी. सुनील (हॉकी), जसवीर सिंह (कबड्डी), पी.एन. प्रकाश (निशानेबाजी), एंथोनी अमलराज (टेबल टेनिस), साकेत मैनेनी (टेनिस), सत्यव्रत कादियान (कुश्ती) और वरुण भाटी (पैरालम्पिक)शामिल हैं। # khelratnaaward #Devendrajhajharia #sardarsingh #sportsnews #latestnews

INDVSL: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा शतक, द्रविड़ से की बराबरी

Image
भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।  श्रीलंका के खिलाफ अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे पुजारा ने इस मुकाबले में ना केवल शतक जड़ा बल्कि 4000 रनों के आंकड़े को छू कर इस मैच को यादगार भी बनाया। चेतेश्वर को 4000 रनों के आंकड़े को छूने के लिए महज 4 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने बड़ी ही आसानी से पार कर लिया। पुजारा को 4000 रनों के आंकड़े को छूने के लिए 84 पारियां खेलनी पड़ी। मजे की बात तो यह है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी 4000 रनों के आंकड़े को छूने के लिए 84 टेस्ट पारियां खेली थी। यानि यूं कहें कि पुजारा ने राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने 79 और सुनील गावस्कर ने 81 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।